हरदा
हरदा में रात को भीषण हादसा हो गया। सड़क पर दौड़ रहा तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करते समय कार को टक्कर मारकर पलट गया। पीछे से आ रही बाइक ट्रक में घुस गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत 4 की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर हरदा और टिमरनी थाना पुलिस पहुंची। चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक्सीडेंट टिमरनी थाना क्षेत्र के खिड़कीवाला के पास हुआ।
पिता की बाइक से हरदा जा रहे थे चारों
पुलिस के मुताबिक, टिमरनी निवासी गौतम और उसका सगा भाई प्रीतम पिता शैलेंद्र कौशल अपने पापा की बाइक हरदा जाने निकले। तभी उसके दो दोस्त जुनैद हुसैन और यशराज मंडलेकर मिल गए। चारों एक बाइक पर बैठकर हरदा जा रहे थे। बाइक के आगे एक कार चल रही थी। तभी डीएपी खाद से भरा ट्रक हरदा से टिमरनी की तरफ जा रहा था। ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने समय कार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया।
हादसे में इनकी हुई दर्दनाक मौत
पीछे चल रहे बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। बाइक सीधे ट्रक में जा घुसी। भीषण हादसे में प्रीतम और उसका सगा गौतम, जुनैद हुसैन और यशराज चारों की मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद टिमरनी मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। चारों शवों को जिला अस्पताल भिजवाया। क्रेन बुलाकर ट्रक को हटाया। तब डेढ़ घंटे बाद जाम खुला।
धार: दो बाइकों की टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत
धार के बदनावर में शुक्रवार दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बाप-बेटे सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल है। एक्सीडेंट में नंदराम पिता कैलाश भील (45), पवन पिता नंदराम भील (6) और पीयूष पिता सावन (4) की मौत हुई है। सावन पिता रामा भील (40) और सुखदेव पिता नंदराम (5) की हालत गंभीर है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू