जगदलपुर.
जगदलपुर में नगरनार सीमा से लगे एनएमडीसी के सामने शुक्रवार की रात एक स्कूटी व कार में भिड़ंत हो गई, इस हादसे में स्कूटी सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को डायल 112 की मदद से मेकाज भेजा गया, साथ मे दोनों युवकों से शव को भी, पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि नगरनार डोगरीगुड़ा निवासी जय कश्यप 23 वर्ष, लखीराम मौर्य 26 वर्ष व एक अन्य युवक स्कूटी में सवार होकर ओड़िसा की ओर से नगरनार की ओर आ रहे थे, वही जगदलपुर से कार ओड़िसा की ओर जा रही थी, जैसे कि दोनों एनएमडीसी गेट के पास पहुँचे की अचानक से दोनों में भिड़ंत हो गई। इस घटना में जय और लखीराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के तत्काल बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए पहले महारानी अस्पताल भेजा गया, वहां से उसे मेकाज रेफर कर दिया गया, जबकि दोनों शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया है, घटना के बाद नगरनार थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, वही आगे की कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय