धमतरी.
धमतरी में अर्जुनी और साइबर पुलिस ने मामूली विवाद के चलते हत्या करने वाले दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि महेन्द्रपुरी गोस्वामी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका लड़का अमितपुरी गोस्वामी ग्राम मुजगहन निवासी 31 अक्टूबर को घर से अकेले निकला था। वहीं एक नवंबर को गांव के ही नयातालाब पानी में उसकी लाश मिली थी। जिसके सिर में चोट के निशान थे जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही में जुट गई थी।
वहीं पीएम रिपोर्ट में डॉ ने मौत का कारण सिर की हड्डी फेक्चर होने के बताया। जिस पर पुलिस ने मुखबिर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ग्राम मुजगहन के दीपांशु उर्फ दीप साहू और विकास कुमार साहू दोनों निवासी ग्राम मुजगहन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। दोनों आरोपियों ने महेन्द्रपुरी गोस्वामी की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महेन्द्रपुरी गोस्वामी के घूरने की बात को लेकर दीपांशु उर्फ दीप साहू और विकास कुमार साहू से वादविवाद हो गया था जिसपर दोनों आरोपियों ने मृतक के सिर पर पत्थर से हमला कर मार दिया और तालाब में फेंक कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय