कबीरधाम.
कबीरधाम जिले में आज झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला है। नवजात शिशु को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत दुल्लापुर के सरपंच संतोष दास ने थाना कवर्धा व डायल 112 को सूचना दी कि उनके आश्रित ग्राम भीमपुरी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक नवजात शिशु को झाड़ियों के बीच छोड़ दिया है।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर सरपंच, मितानिन और कोटवार के सहयोग से नवजात शिशु को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया। बच्चे की सुरक्षा और देखभाल के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) और जिला बाल कल्याण अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। बच्चे के माता-पिता अभिभावक का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम द्वारा खोजबीन जारी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय