भोपाल
दतिया जिले की सेवढ़ा तहसील में स्थापित मां रतनगढ़ माता मंदिर मेले में 30 लाख से अधिक श्रृद्धालुओं ने मां रतनगढ़ माता मंदिर एवं कुंअर बाबा मंदिर के दर्शन किए। जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा श्रृद्धालुओं के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। श्रृद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और उन्होंने श्रृद्धा-पूर्ण तरीके से दर्शन किये।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक तथा जिला प्रशासन की टीमों एवं अन्य विभागों ने पूर्ण रूप से अपनी-अपनी पूरी ज़िम्मेदारियों का निर्वाह किया है। उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष लगने वाले इस मेले का आयोजन इस बार 1 से 3 नवम्बर तक किया गया।
कलेक्टर श्री संदीप माकिन एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने मेला प्रबंध में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों और जिले के नागरिकों का आभार व्यक्त किया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू