भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फ्लोर मील मालिक की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई। बताया गया कि वह बीती रात लाउंज में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। अपने फ्रेंड्स के साथ ही वह रूम में सो गया। आज सुबह लाउंज के कमरे में उसका शव बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, वैशाली नगर का रहने वाला सुमित काबूललाशी मंडीदीप में फ्लोर मील का संचालन करता था। शनिवार देर रात रातीबड़ इलाके में स्थित पीजी लाउंज में दोस्तों के साथ सुमित ने पार्टी की थी। दोस्त की शादी की बैचलर पार्टी के बाद वह रूम में हो सो गया था। आज रविवार की सुबह लाउंज से उसका
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा बनाकर पोस्मार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सुमित की मौत कैसे हुई इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कामय कर जांच शुरू कर दी है। मृतक सुमित के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकेगा।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान