बिलासपुर
वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षविद और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गुरदीप सिंह अरोरा का रविवार रात निधन नौ बजे हो गया. 84 वर्षीय डॉ अरोरा कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को दोपहर एक बजे मधुबन श्मशान दयालबंद में होगा।
नगर पालिका स्कूल में शिक्षक के रुप में अपनी यात्रा शुरू करने वाले डॉ अरोरा एक बेहद जिंदादिल इंसान थे।सेवा निवृति के पश्चात् होम्योपैथिक चिकित्सक के रुप में सेवा भाव से वे लोगों का इलाज करते। साथ ही जी टी बी कॉलेज की स्थापना की। वे प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य रहे। वे श्रीमती दर्शन कौर के पति,सातविंदर सिंह (मिल्की ) व रुपिन्दर कौर के पिता थे। अपने पीछे भरा पूरा परिवार और दोस्तों को छोड़ गए।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय