अनूपपुर
जिला प्रशासन द्वारा तहसील जैतहरी के ग्राम पंचायत अमगवां में बुधवार 06 नवम्बर 2024 को ग्राम पंचायत परिसर में राजस्व सहित जन समस्याओं के निवारण के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ग्राम पंचायत अमगवां सहित नगरीय निकाय जैतहरी तथा ग्राम पंचायत बैहार, गौरेला, पगना, झाईंताल, गोबरी, खोलाड़ी, सिवनी, लहरपुर, पचौहा, टकहुली, मौहरी, महुदा, क्योंटार के नागरिकगण लाभान्वित हो सकेंगे।
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने तहसीलदार जैतहरी व जनपद पंचायत जैतहरी के सीईओ एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी जैतहरी को शिविर के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर में जन समस्या रजिस्टर एवं राजस्व प्रकरण रजिस्टर संधारित करते हुए प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है। शिविर में नामांतरण, बंटवारा, राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। संबंधित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय के नागरिकगणों से राजस्व एवं जन कल्याण शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू