भोपाल.
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। बच्चों के समग्र विकास के लिये स्कूलों को सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह रविवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में राज्य स्तरीय 68वीं शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि गाडरवारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिये गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि 16 नवम्बर से यहाँ राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में 28 राज्यों के लगभग एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे। उन्होंने नागरिकों से कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व राज्य सभा सदस्य श्री कैलाश सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, नगरपालिका अध्यक्ष गाडरवारा श्री शिवाकांत मिश्रा एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू