मोहला
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर को जिला मुख्यालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय दशहरा मैदान बस स्टैंड मोहला में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विधायक चंद्राकर सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय पहुंचकर राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूर्व में इस कार्यक्रम के लिए रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत को मुख्य अतिथि बनाया गया था। इसमें संशोधन कर विधायक ललित चंद्राकर को मुख्य अतिथि बनाया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय