रायपुर/ बिलासपुर.
पूर्व विधायक स्व बद्रीधर दीवान के बेटे चेतनधर दीवान का शनिचरी बाजार में मोबाइल गिर गया था. किसी ने मोबाइल में स्टॉल फोन पे के माध्यम से 3 लाख रूपए पार कर दिए. सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पूर्व विधायक स्व बद्रीधर दीवान के बेटे चेतनधर दीवान दीपावली के दिन किसी काम से शनिचरी बाजार गए थे. इस दौरान उसका मोबाइल कहीं गिर गया.
चेतन ने आसपास मोबाइल की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला. दीपावली की छुट्टी होने के कारण उन्होंन 1 नवंबर को डुप्लीकेट सिम लेने की सोची. इधर मोबाइल पाने वाले आरोपी ने उसका गलत इस्तेमाल शुरू कर दिया. मोबाइल में स्टॉल फोन पे के माध्यम से 3 लाख रूपए आरोपी ने अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए. अकाउंट से रूपए कटने की जानकारी मिलते ही चेतन ने तत्काल अपना खाता बंद कराया. लेकिन जब तक लाखों रूपए ट्रांसफर हो चुके थे. चेतनधर दीवान ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस से की. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय