रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी सियाराम अग्रवाल को आज महाराजा अग्रसेन सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है। महाराजा अग्रसेन के बताए रास्तों पर चलते हुए सेवाभावना को लेकर 90 साल की उम्र में भी हर किसी की सुख और दुख के कामों में हमेशा आगे रहने वाले सियाराम अग्रवाल प्रदेश और देश के कई सारे संगठनों में कार्यदायित्व का निवर्हन कर रहे हैं।
गौ शाला जाना उनकी नियमित दिनचर्या में शुमार हैं। कोरोनाकाल के दौरान जरूरतमंद लोगों तक राशन और भोजन की व्यवस्था करने में भी वे अपनी टीम के साथ लगातार काम करते रहे। जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई और बेसहारा लड़कियों के हाथ पीले करने के लिए जानकारी मिलने पर वे हर पल मदद करने तैयार रहते हैं। धार्मिक,शैक्षणिक,सामाजिक,स्वास्थय जैसे कई चैरिटेबल संस्थाओं में वे मार्गदर्शक व संरक्षक की भूमिक निभा रहे हैं। सियाराम अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन सम्मान मिलने की जानकारी होते ही पूरे समाज मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। समाजिकजनों ने कहा है कि वाकई वे इस सम्मान के हकदार हैं। बुधवार को राज्योत्सव के समापन अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के हाथों वे सम्मानित होंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय