भोपाल
लोक शिक्षण संचालनालय ने समस्त शासकीय विद्यालयों के शाला प्रभारियों को जीएफएमएस पोर्टल पर नामांकन एवं रिक्तियों की जानकारी 6 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से अपडेशन करने के निर्देश जारी किये है।
लोक शिक्षण संचालनालय से निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक शाला प्रभारी की लॉग-इन से अध्ययनरत् छात्र संख्या की जानकारी कक्षा एवं विषयवार दर्ज की जायें। प्रत्येक शाला में विद्यार्थी संख्या एवं सेक्शन के आधार पर शाला प्रभारी द्वारा आवश्यक रिक्तियों को नियत तिथि तक अनिवार्य रूप से अपडेशन किया जाये। नियत समय पर अपडेशन न होने पर अतिथि शिक्षक उपलब्ध नहीं कराये जा सकेंगे। यदि किसी शाला में शाला प्रभारी का नाम दिखाई नहीं दे रहा है, तो जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और बीआरसी को अवगत कराकर शाला प्रभारी के रूप में दर्ज कराया जायें। यह सभी जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के अतिथि शिक्षक पोर्टल पर अपडेट की जा सकेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू