उमरिया
मध्य प्रदेश में इन दिनों हाथियों की चर्चा बहुत हो रही है, बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हुई 10 हाथियों की मौत का रहस्य अभी बना हुआ है, इस बीच हाथियों के जंगल छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचने की खबरें भी आ रही है, अब एक हाथी का बच्चा भटककर एक खेत में घुस गया, सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर बांधवगढ़ नेशनल पार्क पहुंचाया।
बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हुई हाथियों की मौत के बाद से किरकिरी झेल रहा वन विभाग इस समय चुस्त दुरुस्त बना हुआ है, एक एक हाथी सहित अन्य जानवरों के मूवमेंट पर विशेष निगरानी राखी जा रही है, गस्ती दल, टास्क फ़ोर्स सब एक्स्ट्रा एक्टिव मोड में हैं और एक एक खबर पर तत्काल मूव कर रहे हैं।
भटककर खेत में पहुंचा हाथी का बच्चा
वन विभाग को इसी दौरान सूचना मिली कि एक हाथी का बच्चा भटककर खेत में पहुंच गया है, सूचना मिलते ही उमरिया और कटनी के वन अमला एक्टिव हुआ, हाथी के बच्चे की खोजबीन की गई तो वो एक किसान के धान के खेत में मिला, उसके रेस्क्यू के लिए प्लानिंग की गई।
वनकर्मियों ने रात भर दिया पहरा, सफल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
वन विभाग के करीब 100 कर्मचारियों की टीम रात भर खेत में हाथी के बच्चे पर निगरानी रखे रही, अफसरों ने चार हाथियों की टीम बनाई और फिर उजाला होते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, थोड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने सफलता पूर्वक हाथी के बच्चे को रेस्क्यू कर लिया और फिर पिकअप वाहन से बांधवगढ़ नेशनल पार्क में पहुंचा दिया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू