बिलासपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में निरंतर वृद्धि करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु गाड़ी संख्या 18518/18517 विशाखापटनम-कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस में 1 एसी-3 कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है।यह सुविधा गाड़ी संख्या 18518 विशाखापटनम-कोरबा एक्सप्रेस में विशाखापटनम से 1 जनवरी से तथा गाड़ी संख्या 18517 कोरबा-विशाखापटनम एक्सप्रेस में कोरबा से 2 जनवरी 2023 से उपलब्ध करा दी गई है। इस सुविधा की उपलब्धता से लिंक एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिल रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय