August 26, 2026

सर्दियों में साउथ इंडियन खाना काफी टेस्टी

नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना है तो आप मेदु वड़ा खा सकते हैं। ब्रेकफास्ट के लिए साउथ इंडियन खाना काफी अच्छा होता है। अगर आप इडली और डोसा खाकर बोर हो गए हैं तो रवा मेदु वड़ा ट्राई कर सकते हैं। गर्मागरम सांभर से साथ मेदु वड़ा खाने में बहुत टेस्टी लगता है। वैसे मेदु वड़ा दाल से बनाया जाता है, लेकिन तुरंत खाने का मन हो तो आप रवा यानि सूजी से भी मेदु वड़ा बना सकते हैं। इसे पचाना आसान होता है और सूजी से बना होने की वजह से ये क्रिस्पी बनता है। आप इसे नाश्ता या शाम को स्नैक्स में खा सकते हैं। मूंगफली की चटनी या सांभर के साथ गर्मागरम मेदु वड़ा सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है। जान लें जैसे बनाते हैं रवा मेदु वड़ा।

रवा मेदु वड़ा बनाने के लिए सामग्री
इसके लिए आपको 1 कप रवा यानि सूजी चाहिए। करीब 1 कप पानी, आधी चम्मच जीरा, एक चौथाई चम्मच पिसी काली मिर्च, 1 चम्मच तेल, 1 चम्मच नींबू का रस, थोड़ा हरा धनिया, 1 हरी मिर्च बारीक कटी, 2-3 करी पत्ता और नमक स्वाद के हिसाब से। तेल चाहिए वड़ा को फ्राई करने के लिए।

रवा मेदु वड़ा की रेसिपी
रवा मेदु वड़ा तैयार करने के लिए सबसे पहले रवा को पका लें। आपको कड़ाही में पानी, तेल और नमक मिलाना है और पानी में उबाल आने देना है।
अब पानी में रवा डाल दें और इसे चलाते हुए पकाएं। इसे तब तक पकाना है जब तक कि पानी पूरी तरह से न सूख जाए।
अब पके हुए तैयार रवा को किसी बाउल में निकाल लें और सारे मसाले मिला लें।
आपको इसमें करी पत्ता थोड़ा काटकर, काली मिर्च, जीरा, मिर्च, कटा हरा धनिया और नींबू का रस मिलाना है।
अब सारी चीजों को मिला लें और रवा से बॉल की शेप बनाते हुए इन्हें हल्का सा चपटा कर दें और बीच में छेद कर दें।
कड़ाही में तेल डालें और गर्म होने के बाद इसमें वड़ा डालकर तलते जाएं।
गैस की फ्लेम आपको मीडियम रखनी है और वड़ा को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करना है।
क्रिस्पी मेदु वड़ा बनकर तैयार हैं आप इन्हें नारियल की चटनी या सांभर के साथ गर्मागरम सर्व करें।
छोटे बच्चों को टोमेटो सॉस के साथ भी मेदु वड़ा खाना अच्छा लगता है।

You may have missed