इंदौर
पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी गई सलाह पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में, दिग्विजय ने कहा था कि जो लोग सनातन धर्म की बात करते हैं, उन्हें स्वामी प्रेमानंद जी के सनातन पर दिए गए व्याख्यान को पढ़ना चाहिए। इस पर ठाकुर ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को दिग्विजय की सलाह की आवश्यकता नहीं है और बागेश्वर धाम के प्रति लोगों की अपनी आस्था है।
ठाकुर ने स्पष्ट किया कि हर किसी की अपनी विचारधारा और कार्यशैली होती है, दिग्विजय बेशक कहता रहे की गोमांस खाओ यह गलत नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री को अधिकार है कि यह जो हमारा कुंभ है इसमें कोई भी गैर हिंदू शामिल न हो, यह होना भी चाहिए। जिनकी हमारे आस्था में विश्वास नहीं वह क्यों आए कुंभ में, उन पर रोक लगनी चाहिए। मैं आज भी कड़े कदम उठा रही हूं मेरी सरकार मेरे साथ हैं और आने वाले समय में इस पर ध्यान दिया जाएगा और कड़े कदम उठाए जाएंगे। उषा ठाकुर ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का यह सुझाव कि कुंभ से जुड़े धार्मिक आयोजनों में गैर-हिंदू लोगों की उपस्थिति पर रोक लगाई जाए।
सख्त कदम उठाने की आवश्यकता
उषा ठाकुर ने इसे एक सार्थक कदम बताते हुए कहा कि जिनकी आस्था नहीं है, उन्हें हमारी धार्मिक परंपराओं में भाग लेने का अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रही है और आने वाले समय में धार्मिक आयोजनों में आस्था का सम्मान बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ठाकुर ने इस बात पर जोर दिया कि धार्मिक आयोजनों में किसी भी प्रकार की आस्था के विपरीत गतिविधियों को रोका जाना चाहिए और इसके लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू