छतरपुर
छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब विक्रेता, संग्रह एवं तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब जप्त की जा रही है।
रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान थाना बड़ा मलहरा पुलिस को बिजावर से बड़ा मलहरा तरफ अवैध शराब ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। थाना बड़ा मलहरा पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए गंज तिगैला के पास पहुँची। बिजावर की ओर आ रही स्विफ्ट कार को संदेह के आधार पर रोक कर चेकिंग की गई। कार के अंदर भारी मात्रा में 25 पेटी अवैध शराब रखी मिली। चालक से पूछताछ की गई, वैध दस्तावेज नहीं थे। आरोपी चालक से अवैध शराब 25 पेटी 225 लीटर देशी प्लेन अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार कुल कीमत करीब 3 लाख रुपए जप्त कर अभिरक्षा में लिया गया।
अवैध शराब तस्कर सचिन नामदेव पिता गोविंद नामदेव निवासी ग्राम मगरोन जिला दमोह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायालय पेशकर जेल भेजा जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।
अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद, आरक्षक रघुनाथ, सतीश, अरुण शर्मा, सोनू, चरण यादव एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू