बस्ती
यूपी के बस्ती में एक महिला उपभोक्ता का बिजली का बिल माफ करने के बदले संबंध बनाने की मांग करने वाले जेई का कथित अश्लील वीडियो वॉयरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो कई महीने पुराना बताया जा रहा है। ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वॉयरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के एक उपकेंद्र पर तैनात एक जेई का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो वॉयरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला का बिल बकाया था, जेई कनेक्शन काटने की धमकी दे रहा था। इस दौरान महिला के घर जेई का आना-जाना हुआ और जेई ने बिल माफ करने के बदले सेक्स की मांग की। बाद में महिला ने जेई पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मौखिक शिकायत तत्कालीन अधिशासी अभियंता से की थी, लेकिन मामले को रफा-दफा कर दिया गया था।
मामले में नया मोड़ तब आया जब महिला का करीबी बताये जाने वाले एक एसएसओ पर कई तरह के आरोप लगवाकर जेई ने उसकी सेवा समाप्त करवा दी। उसके बाद से मामला गर्म हो रहा गया था। वीडियो वॉयरल होने के बाद अब तक दबा प्रकरण सामने आ चुका है। इस बाबत अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ग्रामीण आदित्य भूषण भारती ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन शिकायत नहीं मिली है। अगर पुलिस कार्रवाई करती है तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल