इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में 450 से अधिक दिव्यांगजनों को लैपटॉप, मोट्रेट ट्राइसिकल सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने कहा की कई कार्यक्रम में जाने का मौका मिलता है, लेकिन ऐसे कार्यक्रम में जाने से मन खुश हो जाता है.
सीएम मोहन ने कहा कि पुण्य पाने के लिए मृत्यु लोक में हमारा जन्म होता है, लेकिन यहां काम करने के लिए हमारे दिव्यांगजनों को भी पूरा मौका मिलना चाहिए. हमारे लिए तो अभी अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के लिए खुश होने का समय है. रामभद्राचार्य जी को अभी भी सारे अध्याय याद है.
सीएम मोहन ने इंदौर प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इतना अच्छा मौका उपलब्ध करवाया, हमने अपने आरक्षण में भी इस बात की गुंजाइश रखी है कि 33 प्रतिशत आरक्षण बहनों के लिए है. सभी प्रकार के नौकरियों में आपके हितों का ध्यान रखते हुए सरकार सब प्रकार का प्रोत्साहन देगी.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू