इंदौर
इंदौर से उज्जैन के बीच मार्ग पर अब 2034 तक टोल लगेगा। स्थानीय यातायात के लिए वाहनों के लिए पचास रुपए का मासिक पास जारी किया जाएगा।इंदौर-उज्जैन मार्ग पर उपभोक्ता शुल्क संग्रहण अभिकरण टोल की वसूली करेगा। कार के लिए पंतीस पैसे, हलके व्यावसायिक यान के लिए 85 पैसे बस के लिए पौने दो रुपए और ट्रक के लिए 2 रुपए 11 पैसे, मल्टी एक्सल ट्रक के लिए 4 रुपए 21 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति फेरा की दर से टोल वसूला जाएगा। स्थानीय यातायात निजी कार, जीप और समतुल्य वाहन पथकर के भुगतान से मुक्त रहेंगे।
ऐसे वाहनों को उपभोक्ता शुल्क संग्रहण अभिकरण द्वारा मासिक पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए पचास रुपए मासिक भुगतान करना होगा। यह छूट निजी कार, जीप और समतुल्य वाहन के लिए राजमार्ग से आवागमन के लिए होगा बशर्ते ऐसी प्राइवेट कार ऐसे व्यक्ति के स्वामित्व की हो जो पथकर प्लाजा से बीस किलोमीटर की दूरी के भीतर निवास करता हो। भारत सरकार, राज्य सरकार के वाहनों, सांसद, विधायक, सेना के वाहनों, एंबूलेंस, फायर बिग्रेड, डाक विभाग के वाहन, आटो, दुपहिया, बैलगाड़ी, अधिमान्य पत्रकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कृषि उपयोग के ट्रैक्टर ट्राली बैलगाड़ी, भूतपूर्व सांसद विधायक को इसमें छूट रहेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू