योजनाओं की मिली जानकारी, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की मिली सुविधा
बिलासपुर
केंद्रीय योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ और छूटें हुए हितग्राहियों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु किए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा से आम नागरिकों को काफी फायदा मिल रहा है। यात्रा के तहत लगाए जा रहे शिविर में दिन प्रतिदिन लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। 30 दिसम्बर को विकासखंड कोटा के ग्राम उपका मे संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह, मोहित जायसवाल, जनपद कोटा सभापति विद्यासागर औरकेरा, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस शिविर के माध्यम से नागरिक जिन्हें अब तक केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिला है वे इन योजनाओं के लिए आवेदन दे रहे हैं और इस शिविर के जरिए लोगों को शासकीय योजनाओं की भी जानकारी मिल रही है। शिविर में आवास योजना से 80, स्वास्थ्य परिक्षण से 120, उज्ज्वला योजना केवाईसी से 45 हितग्राही लाभान्वित हुए एवं इसी तरह अन्य योजनाओं की जानकारी लेने एवं लाभार्थी बनने लोग विभिन्न स्टालों में पहुंचे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय