लुधियाना
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पंजाब का दौरा करेंगे। बताया जा रहा है कि, वह 12 नवंबर को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके अलावा वह एक स्कूल का भी दौरा करेंगे और वहां छात्रों और शिक्षकों से बातचीत करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवंबर को पंजाब आ रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2024 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। इस सम्मेलन का विषय ट्रांसफार्मिंग एग्री फूड सिस्टम इन फेस ऑफ क्लाइमेट चेंज एंड एनर्जी ट्रांजिशनज रखा है। इसके बाद वह लुधियाना के सतपाल मित्तल स्कूल में भी मुख्य अतिथि होंगे, जहां वह छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे।

More Stories
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”
भाजपा, कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों में विवादित बयानों को लेकर मची होड़!!! कौन समाज को कितना बांट सकता है……!!!
यौन शोषण का केंद्र आनंदपुर धाम ट्रस्ट: प्रदीप अहिरवार अनुसूचित जाति मप्र कांग्रेस अध्यक्ष, लगाए गंभीर आरोप!!