फिरोजपुर
फिरोजपुर के खाई खेमे गांव में शादी के कार्यक्रम की आखिरी रस्म बची रह गई थी. जब दुल्हन का समय आया तो किसी ने फायर कर दिया, जिसकी गोली दुल्हन के माथे से छूते हुए निकल गई. दुल्हन बुरी तरह जख्मी हो गई और उसे तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि लड़की की शादी थी और जब वहां से विदाई होने लगी, तो किसी ने गोली चला दी क्योंकि गोली लड़की को लग गई और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इसलिए हम जांच कर रहे हैं कि गोली किसने चलाई थी. वहीं इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि लड़की के सिर पर गोली लगी है अभी हालत नाजुक बनी हुई है.

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन