भोपाल
वन विभाग ने राज्य सरकार की सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। नर्मदापुरम् जिले के मड़ई स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पर्यटकों के लिये सोलर बोट का संचालन शुरू किया गया है। प्रदेश की यह पहली बोट होगी, जो सौर ऊर्जा से संचालित होगी।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-प्राणी और क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व श्रीमती राखी नंदा ने 10 नवम्बर को सोलर बोट का उद्घाटन किया। सोलर बोट की क्षमता 12+1 व्यक्तियों की है, जिसमें 2 KW के सोलर पैनल, 8 KW के दो इलेक्ट्रिक इंजिन, 16.5 KWH क्षमता के 2 लिथियम ऑयन बैटरी सिस्टम से लैस है। सोलर बोट नवगथी मरीन डिजाइन एवं कंस्स्ट्रक्शन प्रा.लि. इरनाकुलम केरल की कम्पनी द्वारा 37.5 लाख की लागत से निर्मित की गयी है। उन्होंने बताया कि सोलर बोट के संचालन से न केवल पेट्रोल की बचत होगी, वरन् प्रदूषण भी नहीं होगा।
श्री कृष्णमूर्ति ने बताया कि सोलर बोट में इलेक्ट्रिक इंजिन के कम आवाज होने से पर्यटकों को पक्षियों के दर्शन में एक बेहतर अनुभव होगा और वन्य-प्राणियों को प्रदूषण मुक्त वातावरण मिलेगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू