रायपुर
शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार फैजान खान को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई है. कोर्ट ने फैजान को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस के हवाले किया है. महाराष्ट्र पुलिस का दावा है कि उन्हें फैजान के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने फैजान खान को पंडरी इलाके से आज सुबह गिरफ्तार किया. जिसके बाद पुलिस ने फैजान को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए रायपुर कोर्ट में पेश किया. मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फैजान खान को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस को सौंपा है.
बता दें कि फैजान खान पर 5 नवंबर को बांद्रा पुलिस को कॉल कर शाहरुख खान से 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप है. फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. जिसके बाद पुलिस ने फैजान को 16 नवंबर को पेश होने का समन भेजा था, लेकिन पुलिस ने उसे आज ही गिरफ्तार कर लिया है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय