दुर्ग.
दुर्ग जिले में लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस का खौफ अपराधियों में नहीं दिख रहा है। ताजा मामला भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक कार चालक ने तलवार लेकर बाइक सवार को जान से मारने के लिए दौड़ाया। बाइक सवार जब जान बचाकर थाने की तरफ भागा तो आरोपी कार चालक ने तलवार लेकर उसकी बाइक में तलवार से हमला करते तोड़फोड़ कर दी और बाइक को आग के हवाले कर दिया।
इस मामले वैशाली नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। प्रार्थी राजेश देवदास ने वैशाली नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि तुलसी पूजा त्योहार होने पर अपने साथी के साथ मार्केट से गन्ना और पूजा का सामान खरीदी कर घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार चालक से ओवरटेक करते हुए बाइक के सामने कार लगाकर रुककर कार से तलवार निकलकर प्रार्थी पर हमला करने की नियत से सड़क के बीच में लहरा रहा था। प्रार्थी ने अपनी जान बचाने के भाग गया, लेकिन आरोपी शुभम सिंह ने उसकी बाइक पर तलवार से हमला कर उसमें आग लगाकर फरार हो गया। वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर अपराध दर्ज करते हुए आरोपी शुभम सिंह को गिरफ्तार किया है और घटना में इस्तेमाल कार और तलवार को जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय