बीजापुर
जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना नैमेंड से सुरक्षाबलों के जवान नक्सल प्रभावित नैमेड इलाके में सर्चिंग के लिए निकले हुए थे इस दौरान नैमेड थाना क्षेत्र के राणापारा के जंगल से प्रतिबंधित नक्सली संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री व विस्फोटक के साथ तीन नक्सली मिलिशिया सदस्य सोनू ओयाम पिता बुधरु उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कैका, सन्नू लेकाम पिता पांडु उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कैका एवं मांडो उर्फ मांडू हपका पिता मासा उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम कांडका को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उक्त तीनों नक्सलियों के विरुद्ध नैमेड थाने में वैधानिक कार्रवाई के उपरांत आज बुधवार को रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया ।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय