यमुनानगर
यमुनानगर स्थित एशिया की सबसे बड़ी सरस्वती शुगर मिल में आज से गन्ना की पिराई शुरू की गई है। शुगर मिल के चीफ एग्जीक्यूटिव, एसके सचदेवा ने इस अवसर पर बताया कि मिल को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि प्रतिदिन क्षमतानुसार गन्ने की अधिक से अधिक पिराई की जा सके। इस साल मिल द्वारा गन्ना पिराई का लक्ष्य 160 लाख क्विंटल रखा गया है जबकि गत सीजन में 146 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई थी।
एसके सचदेवा ने बताया कि पूरे भारत में हरियाणा ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां गन्ने का प्रति क्विंटल मूल्य 400 रुपए दिया जाएगा जो पूरे देश में सर्वाधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब, हरियाणा में यमुनानगर की सरस्वती शुगर मिल ने सबसे पहले पिराई सत्र शुरू किया है। इस वर्ष मिल ने गन्ना किसान पंजीकरण योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत किसानों को अपने कुल गन्ना उत्पादन का 85 प्रतिशत या अधिक मिल में सप्लाई करने पर सभी दवाईयों पर अनुदान दोगुना कर दिया गया है। इस योजना के तहत 98 प्रतिशत किसानों ने पंजीकरण कराया है।
इस वर्ष मिल गेट के अलावा 45 केन्द्रों पर गन्ने की खरीद की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि लेबर की समस्या देखते हुए 38 केन लोडर गन्ना केन्द्रों पर गन्ना लोड़ करने के लिए लगाए गए हैं ताकि गन्ना लोडिंग का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

More Stories
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”
भाजपा, कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों में विवादित बयानों को लेकर मची होड़!!! कौन समाज को कितना बांट सकता है……!!!
यौन शोषण का केंद्र आनंदपुर धाम ट्रस्ट: प्रदीप अहिरवार अनुसूचित जाति मप्र कांग्रेस अध्यक्ष, लगाए गंभीर आरोप!!