वाराणसी
वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा महोत्सव का भव्य आगाज़ हुआ, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने घाट को भक्तिमय बना दिया। पहले दिन डॉ. यास्मीन सिंह के कथक नृत्य और पंडित साजन मिश्र के शास्त्रीय गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गंगा पूजन और आरती के साथ इस महोत्सव का उद्घाटन हुआ, जिसमें काशी के गणमान्य नागरिक और संगीत प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। अस्सी घाट पर गंगा पूजन के साथ भव्य गंगा महोत्सव की शुरुआत शुभ मुहूर्त में हुई। इस आयोजन में भक्तिमय माहौल के बीच कई प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस खास मौके पर स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया।
बता दें कि गंगा महोत्सव का यह भव्य शुभारंभ धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बन गया है, जिससे काशी का आध्यात्मिक वातावरण और भी गहरा होता जा रहा है। आगामी दिनों में और भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिसमें देशभर के कलाकारों के आने की संभावना है।
इधर, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनारस घराने के पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा ने शास्त्रीय गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया। इसके बाद डॉ. यास्मीन सिंह ने अपने कथक नृत्य से सबका मन मोह लिया। उनकी कथक की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और घाट पर मौजूद लोग उनकी ताल और भाव भंगिमाओं के साथ झूम उठे।
डॉ. यास्मीन सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, ‘काशी में प्रस्तुति देना हर कलाकार के लिए सपने जैसा होता है। महादेव के चरणों में अपनी कला का अर्पण करना मेरे लिए साधना जैसा है। यह मेरी काशी में चौथी प्रस्तुति है, जो हमेशा के लिए मेरे हृदय में रहेगी।’
इस अवसर पर मंत्री रविंद्र जायसवाल के साथ एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल और अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा उपस्थित रहे। गंगा पूजन और आरती के दौरान काशी के गणमान्य नागरिक और संगीत प्रेमी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल