भोपाल
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार गौ रक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील नजर आ रही है. रोज सड़क हादसों की शिकार होती गायों को बचाने के लिए प्रदेश में हाईटेक गौशाला और गौ वनविभाग जैसे एक्शन प्लान बनाए जा रहे हैं. हाईटेक गौशाला की शुरुआत राजधानी भोपाल से होगी.
जल्द ही 10 हज़ार गायों की क्षमता वाली गौशाला बनेगी
राजधानी भोपाल में 10000 गायों की क्षमता वाली हाईटेक गौशाला बनाए जाने को मंजूरी मिल गई है जिसमें शुरुआत में 2000 गायों को रखा जाएगा. भोपाल के कलेक्टर कौशल्या विक्रम सिंह ने कहा कि गौशाला का काम एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा.
काऊ हेल्थ कार्ड और रन एस्केलेटर से गायों सफाई की सुविधा
10 करोड़ रुपये की लागत से बन रही हाईटेक गौशाला में गायों के हेल्थ को मॉनिटर करने के लिए हर गए का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा, जिसे डॉक्टर की विशेष टीम मॉनिटर करेगी, इसके अलावा हाईटेक गौशाला में रनिंग एस्केलेटर के जरिए गायों को नहलाने और उनकी साफ सफाई का काम किया जाएगा. इस गौशाला में मशीनों द्वारा पशु आहार तैयार किया जाएगा .
जीपीएस के जरिए गायों के घूमने की होगी मॉनिटरिंग
गौशाला में रह रही गायों के घूमने की मॉनिटरिंग जीपीएस के जरिए की जाने की योजना है ताकि जाना जा सके कि गाय गौशाला के अंदर और बाहर कितना विचरण कर रही है. भोपाल में बन रही इस गौशाला में भोपाल और आस पास के क्षेत्रों की गायों को रखा जा सकता है.
गौ अभयारण्य बनाने का भी है प्लान
भोपाल के साथ-साथ प्रदेश के कुछ और शहरों में इसी तरह की हाईटेक गौशाला आने वाले दिनों में बनाई जाएगी. इसके अलावा गौ संरक्षण के लिए प्रदेश भर में 9 गौ अभयारण्य बनाने की भी सरकार की योजना है जिन जिनमें आवारा गायों के साथ-साथ ऐसी गायों को भी रखा जाएगा जो दुधारू नहीं है.

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान