चेन्नई
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देते हुए शुक्रवार को अरियालुर जिले में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली एक फुटवियर विनिर्माण इकाई की आधारशिला रखी। यह विनिर्माण इकाई जिले के जयमकोंदम में एसआईपीसीओटी औद्योगिक परिसर में स्थापित की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इससे लगभग 15,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। एक अन्य आधिकारिक समारोह में उन्होंने कुपोषित बच्चों और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पोषण योजना के दूसरे चरण की भी शुरुआत की, जिससे 0-6 महीने के आयु वर्ग के 76,705 बच्चे लाभान्वित होंगे। एक अन्य कार्यक्रम में, श्री स्टालिन ने 88 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कई विकास परियोजनाएं भी शुरू कीं।

More Stories
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”
भाजपा, कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों में विवादित बयानों को लेकर मची होड़!!! कौन समाज को कितना बांट सकता है……!!!
यौन शोषण का केंद्र आनंदपुर धाम ट्रस्ट: प्रदीप अहिरवार अनुसूचित जाति मप्र कांग्रेस अध्यक्ष, लगाए गंभीर आरोप!!