मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में बीएड के छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में लॉज के पास शव मिला है। छात्र तीन दिनों से लापता था। शव जहां मिला है, वहां पास के लॉज में वो किराए पर रहता था। छात्र के सिर और गर्दन में चोट के निशान हैं। खून घटनास्थल पर फैला मिला है। एमसीबी पुलिस हत्या, आत्महत्या या हादसा, सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना कोतवाली मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ में जैन धर्मशाला के पास स्थित एक लॉज के पीछे झाड़ियों के पास रविवार सुबह लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। छात्र के शव की शिनाख्त सौरभ कुजुर (24) निवासी अंबिकापुर के रूप में हुई है। सौरभ तीन दिनों से लापता था। वो मनेंद्रगढ़ में रहकर RNS बीएड कॉलेज में पढ़ रहा था।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय