रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल रमेन डेका को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़ की छटवीं विधानसभा का चतुर्थ सत्र 16 दिसंबर से 20 दिसंबर 2024 तक आहुत किया गया है, सत्रावधि के मध्य में 18 दिसंबर 2024 को बाबा गुरूघासीदास की जयंती है, यद्यपि इस तिथि को अवकाश है, किंतु गुरु घासीदास की जयंती के व्यापक कार्यक्रमों की दृष्टि से प्रदेश के अधिकतर विधानसभा सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होने में असुविधा होगी जिसके कारण सत्रावधि की तिथी में संशोधन कर 18 दिसंबर के पश्चात किए जाने का अनुरोध है। डॉ. महंत ने राज्यपाल महोदय से विधानसभा सत्रावधि की तिथी में संसोधन करने पर विचार करने की बात कही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय