बीजापुर
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा आज राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के साथ एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे। उन्होंने बस्तर ओलंपिक खेलकूद के आयोजन में युवा खिलाडियों से मुलाकात की। गृह मंत्री विजय शर्मा बीजापुर के मिनी स्टेडियम में चल रहे बस्तर ओलंपिक में पहुंचे।
इस दौरान वे बीजापुर की प्रसिद्ध मद्देड़ बाजा की धुन पर थिरकते हुए भी नजर आए। पुलिस विभाग की टीम की ओर से रस्सा कस्सी में भी हिस्सा लिया और अपनी टीम को जीत भी दिलाई। वहीं उन्होंने जिले में संचालित स्पोर्ट्स अकादमी और खिलाडियों की तारीफ करते हुए कहा कि यही वह युवा हैं जो आने वाले समय में बीजापुर को देश दुनिया में नई पहचान दिलाएंगे। गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने उद्बोधन के दौरान नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मार्च 2026 का दिन भले ही दूसरों के लिए आम दिन हो सकता है, लेकिन यह दिन बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए आजादी का दिन होगा क्योंकि इस दिन बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा।
इस दौरान उन्होंने तेलंगाना सरकार की मंत्री सीतक्का का उदाहरण देते हुए युवाओं से कहा कि सीतक्का भी पहले बस्तर के जंगलों में नक्सलियों के साथ बंदूक लेकर घूमती थी। बाद में उन्हें समझ में आया कि यह सही रास्ता नहीं है, इसीलिए उन्होंने चुनाव लड़ा और विधायक बनी। इस समय वे तेलंगाना सरकार में मंत्री हैं और लोगों के लिए विकास के काम ही नहीं बल्कि हर तरह के काम कर रही है। उन्होने कहा कि चीन की विचारधारा चीन में ही विफल हो गई है तो बस्तर में कैसे सफल हो पाएगा? बस्तर में सड़कों का विरोध, पुल-पुलियों का विरोध, स्कूल भवनों का विरोध और स्कूल भवनों को बम में उड़ाना, ये सारी चीजें बंद होनी चाहिए और बस्तर में शांति स्थापित होना चाहिए। इसीलिए आने वाला समय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मनसा अनुसार मार्च 2026 बस्तर की आजादी का दिन होगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय