बिलासपुर
नायब तहसीलदार से सरकंडा थाना टीआई की बदसलूकी बड़ा मुद्दा बन गई है. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आई है, जिसमें टीआई तोप सिंह नवरंग नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा को धक्का देते नजर आ रहे हैं. घटना का ऑडियो-वीडियो वायरल होने के बाद आईजी ने कार्रवाई करते हुए टीआई नवरंग को लाइन अटैच कर दिया है. मामले में विभागीय जांच जारी है.
बता दें कि मंगलवार को सरकंडा थाना में थाना प्रभारी तोपसिंग नवरंग और पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया था, जिसके बाद नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा ने थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. वहीं, पुलिस ने भी नायब तहसीलदार और उनके भाई पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और गाली-गलौज का मामला दर्ज किया था.
मामले में नायब तहसीलदार के पक्ष में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ एवं राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले प्रदेश के तमाम अधिकारी लामबंद होकर कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री, गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा था. इसमें प्रारंभिक स्तर पर किसी भी प्रकार से संज्ञान नहीं लिए जाने और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी स्तर की जाँच कमिटी गठित नहीं किए जाने पर क्षोभ जताया गया था.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय