भोपाल
जन सुविधाओं की बेहतरी के साथ जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसी भाव के साथ पिछड़ी बस्तियों में सरकार द्वारा बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यह बात ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मेवाती मोहल्ले में सीसी रोड का भूमि-पूजन करते हुए कही। उपनगर ग्वालियर में वार्ड-4 के अंतर्गत मेवाती मोहल्ले में 12 लाख 12 हजार रूपये से अधिक लागत से इस सीसी रोड़ का निर्माण होने जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि उपनगर ग्वालियर के प्रत्येक वार्ड में तेजी से विकास कार्य मूर्तरूप ले रहे हैं। स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के अलावा उपनगर ग्वालियर में एलिवेटेड रोड व अंतर्राज्यीय बस अड्डा जैसे बड़े-बड़े कार्य धरातल पर आ रहे हैं। वार्डों की जरूरत के हिसाब से प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने भूमि-पूजन के पश्चात क्षेत्र का भ्रमण किया। क्षेत्र में खराब सीवर लाइन के सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन