अनूपपुर
"ऑपरेशन प्रहार" के तहत कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम को बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
मुखबिर से प्राप्त सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर और आरक्षक प्रकाश तिवारी ने अंडरब्रिज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान, आरोपी राजेन्द्र यादव (पिता बाबूराम यादव, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम केल्होरी, थाना चचाई, जिला अनूपपुर) को नीले रंग की बिना नंबर की टीवीएस जुपिटर मोपेड में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते हुए पकड़ा गया।
जब्त सामग्री:
सुपर स्ट्रॉन्ग बियर: 24 लीटर
व्हिस्की: 45 नग (कुल 08 लीटर)
कुल अनुमानित कीमत: ₹12,540
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 494/24 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि "ऑपरेशन प्रहार" के तहत जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जनता से अपील है कि इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को तत्काल दें.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू