डिंडोरी
आदिवासी बहुल क्षेत्र डिंडोरी में संचालित शिक्षा विभाग के मॉडल स्कूलों में विगत कई वर्षों से करात कार्यरत अतिथि शिक्षक का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधिकारी रति सिंह सिंधराम जी से जिला अध्यक्ष इमरान मलिक की अगुवाई में भेंट की और बताया की लोक शिक्षण संचनालय की वर्तमान में शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए जो बीच सत्र में ऑनलाइन जोइनिंग भोपाल के माध्यम से नए अतिथि शिक्षकों की जॉइनिंग दी जा रही है इसका संघ पुरजोर विरोध करता है और आपके संज्ञान में यह बात लाना चाहता हूं कि सत्र के प्रारंभ होने पर ऑनलाइन सुविधा न होने के कारण रिक्त पदों की प्रदर्शन पोर्टल पर हो रहा था जिसका हल ऑफलाइन भर्ती कर शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की व्यवस्था की गई थी
लेकिन सरकार की कुंभ करनी नींद जागने के बाद नवंबर के अंतिम सप्ताह में ऑनलाइन जॉइनिंग करा कर मॉडल स्कूलों में भेजा जा रहा है जो की पहले से कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए के साथ अन्याय है क्योंकि यह अपनी सेवा प्रारंभ से ही देते आए और अब बीच सत्र में कहां जाएं इसी तारतम्य में जिला अध्यक्ष इमरान मलिक जिला मीडिया प्रभारी आनंद कटारिया बजाग से आए हुए हमारे साथी शिवरात्रि नंदाशिवराति नंदा, लक्मण मरावी, बलवेन्द्र बघेल, सुभाष धुर्वे, किशोर नागेश, कमल, जया सोनवानी, रोशी सोनी, संध्या, वर्षा मरावी गीतांजलि धुर्वे ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं अवगत कराया और शिक्षा अधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया और तुरंत पत्राचार कर वरिष्ठ कार्यालय में जानकारी प्रेषित की गई और आगामी कार्यवाही होने तक किसी भी प्रकार का कोई अवरोध पुरानी अतिथि शिक्षकों पर नहीं आएगा साथ ही साथ दूर दराज से आए अतिथि शिक्षकों ने बताया कि इनका विगत दो माह से अधिक समय हो जाने पर भी मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है
इसके लिए भी शिक्षा अधिकारी महोदय ने मार्गदर्शन हेतु भोपाल पत्राचार कर जानकारी चाहिए जल्द ही इसका निराकरण होगा ऐसा उन्होंने कहा। बजाग से आए हुए साथी अतिथि शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष इमरान मलिक को अपने बीच पाकर उत्साह से एवं उनकी कार्यकुशलता को सराहा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू