भोपाल
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।मेले में लोगों को भारत और दुनिया भर के उत्पादों की प्रदर्शनी देखने को मिल रही है। पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने भी शनिवार को मध्यप्रदेश मण्डप का अवलोकन किया तथा एमएसएमई इकाईयों, स्व-सहायता समूहों और शिल्पियों से मिलकर उनके उत्पादों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया।
देश के सबसे लोकप्रिय व्यापारिक आयोजनों में से एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला कम्पनियों, प्रदर्शकों और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। नए अविष्कारों, शिल्प और वस्तुओं के बारे में जानने के लिए लोग काफी उत्सुक है। मेले की इस वर्ष की थीम "विकसित भारत@ 2047" है।
मेले में विभिन्न राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों एवं भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा भागीदारी की जा रही है। मध्यप्रदेश मण्डप में एमएसएमई इकाईयों, स्व-सहायता समूहों, स्टार्ट-अप एवं शिल्पियों द्वारा सक्रिय भागीदारी कर लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया जा रहा है। मध्यप्रदेश मण्डप में होलोग्राफिक इमेजेस से मध्यप्रदेश राज्य में एक जनवरी-2025 से प्रारम्भ होने वाले विकास के 4 मिशन को दर्शाया गया है, जिसे आम लोगों के साथ कारपोरेट जगत के लोगों द्वारा भी पंसद किया जा रहा है। मध्यप्रदेश मंडप में भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा भी उन्नत तकनीकी के उपयोग के सम्बंध में पूछताछ की गयी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू