बिलासपुर.
गंगालूर थाना क्षेत्र के मुतवंडी में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में एक छह माह की बच्ची की मौत हो गई है। वहीं, बच्ची की मां और डीआरजी के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि मुठभेड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी सचिव चन्द्रन्ना व उसके अन्य कुछ साथी घायल हुए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम तकरीबन पांच बजे गंगालूर थाना क्षेत्र के मुतवंडी गांव के जंगलों में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में मुतवंडी गांव की एक छह माह की बच्ची की मौत हो गई है। वहीं, हांथ में गोली लगने से बच्ची की मां घायल हो गई। पीड़ित परिवार की सहायता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस के जवान घटनास्थल पहुंचे और घायल महिला व घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। पुलिस ने दावा किया है कि मुठभेड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी सचिव चन्द्रन्ना व उसके पार्टी के कुछ सदस्य घायल हुए हैं। फिलहाल डीआरजी व सीआरपीएफ के जवान आसपास सर्च कर रहे हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय