October 19, 2026

3 दिसम्बर को सेंट्रल लाइब्रेरी में होगी सर्व-धर्म प्रार्थना सभा

भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी

भोपाल

आगामी 3 दिसम्बर को भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी है। इस अवसर पर 3 दिसम्बर को सुबह 10:30 बजे से सेंट्रल लाइब्रेरी, भोपाल के 'बरकतउल्ला भवन' में एक सर्व-धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। इस प्रार्थना सभा में राज्यपाल मंगुभाई पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में भोपाल गैस त्रासदी में दिवंगत हुए सभी गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी एवं विभिन्न धर्म-गुरूओं द्वारा धर्म-ग्रंथों का पाठ भी किया जायेगा।

 

 

You may have missed