मुंगेली
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एसएनजी कॉलेज के पास सड़क किनारे रखे थार वाहन को बीती रात नकाबपोश शख़्स ने आग के हवाले कर दिया, जिससे थार जलकर खाक हो गया है. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नकाबपोश एक अज्ञात शख़्स थार की तरफ आ रहा है. आशंका जताई जा रही है कि पहले थार के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है. उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया है. घटना को लेकर सिटी कोतवाली प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि ओमकार ठाकुर के घर का मामला है, जहां उनके थार को अज्ञात बदमाश ने आग के हवाले कर दिया है.
थाना प्रभारी ने कहा, सीसीटीवी फुटेज और सायबर सेल टीम की मदद से मामले की विवेचना में पुलिस जुटी है. विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आते हैं उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय