भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदेश प्रवास के दौरान लंदन में अपनी यात्रा के अंतिम दिन फ्रेन्ड्स ऑफ एम.पी चैप्टर के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया और समूह सदस्यों से भेंट कर उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष भोपाल में आईटी हब बनाने और अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात में भोपाल के विकास और एयर कनेक्टिविटी को लेकर काम कर रही संस्था एयर कनेक्टिविटी फॉर भोपाल डेवलपमेंट (एएफबीडी) ग्रुप के फाउंडर आबिद फारूकी ने भोपाल में आईटी कंपनी स्टार्ट-अप को लेकर अपना प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि भोपाल में आई-टी सेक्टर में रोज़गार, स्किल एंड एडवांस डेवलपमेंट ट्रेनिंग के साथ फ्रेश इंजीनियर ग्रेजुएट्स को कैंपस प्लेसमेंट मुहैया कराएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्वस्त किया कि इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किया जाएगा। श्री आबिद फारूकी ने बताया कि लम्बे समय से भोपाल से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की मांग है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भोपाल से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। भोपाल शहर को जल्दी ही अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की सौगात मिलेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू