जांजगीर-चांपा.
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में खाद्य विभाग ने आज कस्टम मिलिंग में लापरवाही करने वाले राइसमिलरों पर ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की है. कलेक्टर के निर्देशन पर खाद विभाग ने पामगढ़ क्षेत्र में दो राइसमिल पर छापा मारा है. खाद्य विभाग ने आज सुबह-सुबह राज एग्रो इंडस्ट्रीज पामगढ़ में दबिश दी.
जांच में आवश्यक दस्तावेज नहीं पेश करने पर खाद्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रोपराइटर सुनील कुमार के कब्जे से 1 हजार 2 सौ 96 क्विंटल धान जब्क कर लिया है. वहीं केटी एन्ड संस इंडस्ट्रीज पामगढ़ में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया है. केटी एन्ड संस इंडस्ट्रीज में खाद्य निगम के स्टेट का आवंटन के 15 दिन बाद भी चावल जमा नहीं होने पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए 354 क्विंटल धान और 620 क्विंटल चावल जप्त किया है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय