भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदिशा रोड भानपुर स्थित पारसधाम कॉलोनी में पहुंचे और वहांराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अक्षत आमंत्रण टोली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों के घरों पर पहुंचकर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए आमंत्रण कार्ड वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में पूजा अर्चना करके कलश यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लोगों ने भारी उत्साह से स्वागत किया। यात्रा में भानपुर क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में शामिल हुई। आमंत्रण को लेकर आमजनों में काफी उत्साह दिखा। के.एल. शर्मा औरराजेश जैन भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के नेतृत्व मेंराम मंदिर के निर्माण के लिए जनता में काफी उत्साह है एवं जनता के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्रीमोदी आमजनों को 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर समर्पित कर देंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सुश्री रजनी प्रजापति, श्रीमती पूनम प्रजापति और श्रीमती तारा सेन ने तिलक कर पूरे मोहल्ले में रंगोली सजाकर और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान