नई दिल्ली
उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बाल्यान को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने उन्हें रविवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। उन पर जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है। इससे पहले, नरेश बाल्यान को रविवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रंगदारी के एक मामले में नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनसे शनिवार को आरके पुरम के दफ्तर में लंबी पूछताछ की थी। दरअसल, गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई।
बीजेपी नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें, बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा और गौरव भाटिया ने नरेश बाल्यान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि इनके सबसे बड़े समर्थक गैंगस्टर हैं। नरेश बाल्यान वसूली एमएलए हैं। गैंगस्टर के साथ बातचीत कर रहे हैं। भाजपा ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि एमएलए ने कहा कि फलाना बिल्डर से पैसे वसूल लें। इस तरह ये पूरी दिल्ली में गैंगस्टर्स रैकेट चला रहे हैं।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल