नई दिल्ली.
लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मौजूदा शर्तों पर कैबिनेट सचिव के पद के स्तर पर उनके कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी दी है और उनका कार्यकाल 30 नवंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के अधिकारी हैं और उत्तराखंड सरकार में मुख्य सचिव रहने की बाद उन्होंने एक दिसंबर, 2020 को लोकसभा महासचिव का पदभार संभाला। उन्होंने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया। सिंह अत्यंत सरल स्वभाव के हैं और वह संसदीय मामलों के गहरे जानकार हैं।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल