October 27, 2026

खोंगापानी में किया गया नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान

 

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

कलेक्टर एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज संस्था ग्राम विकास समिति द्वारा श्री यमुना प्रसाद शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोंगापानी मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी में छात्र-छात्राओं के बीच नशामुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संस्था संचालक प्रभाकर द्विवेदी ने अपने उदबोधन में नशा से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक समस्या के बारे में अवगत कराया और नशे के आदी व्यक्ति जो नशा नही छोड़ पा रहे है, उन लोगों  के लिए हमारे जिले में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है। जहाँ पर निःशुल्क उपचार एवं परामर्श सुविधाएं दी जा रही है।

 इस जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य श्रीमती सारंगा सिंह, एस.डी. द्विवेदी, अशोक श्रीवास्तव, रमेश साहू, असन सरकार, अमजद अली, रामाकांत मिश्रा, बी.बी. पाण्डेय, मिथुन चक्रवर्ती, शिक्षक गण एवं संस्था के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

You may have missed