October 19, 2026

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गैस त्रासदी पीड़ितों के दिवंगतों को श्रद्धांजलि

भोपाल
 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी पर त्रासदी का शिकार बने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, 'भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर उन दिवंगत आत्माओं को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिनके जीवन का असमय अंत इस त्रासदी में हुआ। जहरीली गैस के प्रभावित नागरिकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।'
गैस त्रासदी की आज 40वीं बरसी है। भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड परिसर से आज ही के दिन 1984 में मिथाइल आइसोसायनेट नामक जहरीली गैस के रिसाव से सैकड़ों लोग कालकवलित हो गए थे।

You may have missed